पटना भेजी गयी भटकी बालिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 7:05 PM
फोटो संख्या : 22 (बच्ची के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य)समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखड़ैरा गांव में भटक कर पहुंची अज्ञात लड़की को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया. जिसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निशांंत बालिका गृह गायघाट पटना भेज दिया गया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष […]
फोटो संख्या : 22 (बच्ची के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य)समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखड़ैरा गांव में भटक कर पहुंची अज्ञात लड़की को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया. जिसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निशांंत बालिका गृह गायघाट पटना भेज दिया गया है. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजपाल सिंह व सदस्य जसवीर कौर ने बताया कि गांव के लोगों ने मंगलवार की रात इस बच्ची के भटक कर पोखड़ैरा पहुंच जाने की जानकारी पुलिस को दी थी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने तत्काल उस बच्ची को चौकीदार शिवजी पासवान की अभिरक्षा में रख दिया. फिर बुधवार को उसे बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया. बच्ची गूंगी है. इसके कारण उसके परिजनों का पता नहीं चल सका है. जिसके बाद उसे पटना भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










