रेल राज्य मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया पुल का उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 7:05 PM
हरिनगर स्टेशन के पास समपार सं़ख्या 31 पर सड़क उपरी पुल का उद्घाटनसमस्तीपुर. भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को बक्सर स्टेशन पर आयोजित समारोह स्थल से ही हरिनगर स्टेशन के निकट समपार संख्या 31 पर सड़क सह उपरी पुल का उद्घाटन किया. इस मौके पर हरिनगर समारोह स्थल पर सांसद […]
हरिनगर स्टेशन के पास समपार सं़ख्या 31 पर सड़क उपरी पुल का उद्घाटनसमस्तीपुर. भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को बक्सर स्टेशन पर आयोजित समारोह स्थल से ही हरिनगर स्टेशन के निकट समपार संख्या 31 पर सड़क सह उपरी पुल का उद्घाटन किया. इस मौके पर हरिनगर समारोह स्थल पर सांसद सतीश चंद्र दूबे, विधायक भागीरथी देवी, समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा, इरकान के परियोजना निदेशक बीपी सिंह आदि उपस्थित थे. जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री ने कहा कि नरकटियागंज-पनियहवा सेक्शन में हरिनगर के निकट समपार फाटक संख्या 31 पर 753 मीटर लंबे इस सड़क उपरी पुल के निर्माण पर 35 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत आयी है. इसमें रेलवे ने 12 करोड़ 91 लाख रुपये एवं बिहार सरकार ने 22 करोड़ 46 लाख रुपये का अंशदान दिया है. इससे बेतिया से थारूबेल्ट और रामनगर की ओर जाने वाले यातायात को सुविधा होगी. साथ-ही-साथ हरिनगर चीनी मील की वजह से लगने वाले यातायात जाम से काफी हद तक निजात मिल सकेगी एवं रेलवे गुमटी के बंद हो जाने से इस खंड पर रेल परिचालन में सुविधा होगी तथा संरक्षा में सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










