सावधानी हटी दुर्घटना घटी : संरक्षा पदाधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 21 * अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस पर शहर में निकाली गयी रैलीसमस्तीपुर. जीवन को जोखिम में न डालें. जीवन समय से अधिक मूल्यवान है. रेलवे समपार फाटक पर सदैव धैर्य से काम लें. उक्त बातें वरिष्ठ मंडल संरक्षा पदाधिकारी सुमन भारती ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस पर रैली […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 21 * अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस पर शहर में निकाली गयी रैलीसमस्तीपुर. जीवन को जोखिम में न डालें. जीवन समय से अधिक मूल्यवान है. रेलवे समपार फाटक पर सदैव धैर्य से काम लें. उक्त बातें वरिष्ठ मंडल संरक्षा पदाधिकारी सुमन भारती ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस पर रैली को रवाना करते हुये कही. उन्होंने कहा कि लोग ट्रेन से प्रतिस्पर्द्धा नहीं करेें. आज कल लोग कानों में इयर फोन लगाते हुये समपार पार करते हैं जो कि जानलेवा साबित होता है. बेहतर है कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुये समपार को पार करना चाहिये. इस मौके पर रेल कर्मचारियों ने बड़े बड़े बैनर पोस्टर हाथों में लेकर बस पड़ाव, ओवर ब्रिज, स्टेशन मार्ग पर लोगों को इसका संदेश दिया. साथ ही लागों को नियम कानून की जानकारी दी. लोगों का काउंसेलिंग करते हुये बताया कि समपार से पहले पांच मीटर पहले अपने वाहनों को रोक लें . इसके बाद दाये बायें देखें सुनिश्चित कर लें कि कहीं ट्रेन तो नहीं आ रही है फिर पटरी पार करें. रात का समय हो तो इंजन की हेडलाइट देखें. मौके पर मंडल संरक्षा अधिकारी डीके चंद, आरकेपी सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डीके सिन्हा, राजीव कुमार अग्रवाल, प्रभाकर , संजीव कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन