मामा सतीस्थान में सतचंडी महायज्ञ सम्पन्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 19पूसा. देव नगरी मामा सती स्थान मलिकौर गांव में चल रहे विगत एक सप्ताह से सतचंडी महायज्ञ मंगलवार को हवन व पूजा के साथ संपन्न हुआ. श्री श्री 108 भरत शरण व्यास महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान भक्त से बार बार नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 19पूसा. देव नगरी मामा सती स्थान मलिकौर गांव में चल रहे विगत एक सप्ताह से सतचंडी महायज्ञ मंगलवार को हवन व पूजा के साथ संपन्न हुआ. श्री श्री 108 भरत शरण व्यास महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान भक्त से बार बार नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया. इसके साथ ही इन्होंने कहा की गौ रक्षा से ही विश्व कल्याण संभव है. दूसरी ओर पुष्पा उप्पाध्याय ने अपनी संगीत सुर से भक्तो को मानव जीवन में सार्थकता मिलने की हर पहलू पर प्रकाश डाला. धर्म की गंगा बहाते हुए गायन में प्रात: काल उठै रघुनाथा मातु पिता गुरु नावही माथा जैसी पंक्ति को उद्धृत कर भक्त के जीवन को धन्य धन्य कर दिया. मानव के सभी अवस्थाओं को वर्गीकृत कर कहा कि आज के कलयुगी बच्चा माता पिता को किसी भी तरह से महत्व नहीं देता है. इसका मूलत: तीन कारण है पहला स्वभाव दूसरा संस्कार एवं तीसरा परवरिश . इन तीनों कारण पर अपने बच्चा को सही मार्गदर्शन देना अविभावक का परम कर्तव्य बनता है. ब्रह्म मुहूर्त में बरों को पैर छूने से दान व वरदान दोनों मांग लिया जाता है. जिससे बच्चों के संस्कार में सफलीभूत परिवर्तन होता है. मेले का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर में लगी भगवान की मूर्तियों में गणेश भगवान महज पांच रुपये में लड्डू रहे. अंतिम दिन प्रवचन में जिले के भिन्न भिन्न जगहों से भक्तगन ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने से नहीं चूके. यज्ञ के दौरान मामा सती के संपूर्ण परिसर मेला से जगमगाया हुआ है. एक पर एक साजो समान की दुकान से सजी धजी है. मंदिर समिति के अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि समाज के सहयोग से यज्ञ संपन्न हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन