भाजपा के कार्यशाला की तैयारियों पर हुई चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. शहर के घोषलेन स्थित नगर भाजपा कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल ने की. संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष सह युवा मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार ने किया. इसमें 20 जून को प्रस्तावित भाजपा के समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. शहर के घोषलेन स्थित नगर भाजपा कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल ने की. संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष सह युवा मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार ने किया. इसमें 20 जून को प्रस्तावित भाजपा के समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कार्यशाला में करीब बीस हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. शहर को झंडा बैनर से पाटा जायेगा. केंद्र सरकार के द्वारा गरीब मजदूरों व किसानों के लिए किये जाने कार्यों की जानकारी दी जायेगी. इस बैठक को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशिकांत आनंद, किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सहकारिता मंच के अभय कुमार, अतिपिछड़ा मंच के प्रदीप साह शिवे, प्रो. विजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, सीता सिन्हा, राजेश कुमार, राम बहादुर राय, रंजीत कुमार, विमला सिंह, रंजीत राम, जवाहर लाल साह, कृष्ण मोहन गुप्ता, राकेश रंजन पिंटू, इंद्रजीत राय, वसीम अख्तर, महेश पोद्दार, रंजीत कमुार रंभू, सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन