सूचना नहीं देने पर उठाया विभाग पर सवाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. फर्जी कागजात पर पशुपालन के नाम पर सब्सिडी उठा लिया गया है. संभवत: यही वजह है कि न तो विभाग और न ही बैंक उन पशुपालकों की सूची उपलब्ध करा रहा है जिसके नाम से सब्सिडी की रकम मुहैया करायी गयी है. ऐसा भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. फर्जी कागजात पर पशुपालन के नाम पर सब्सिडी उठा लिया गया है. संभवत: यही वजह है कि न तो विभाग और न ही बैंक उन पशुपालकों की सूची उपलब्ध करा रहा है जिसके नाम से सब्सिडी की रकम मुहैया करायी गयी है. ऐसा भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है. उन्होंने कहा है कि पार्टी की ओर से एक टीम ने गांवों में जाकर संपर्क साधा. लेकिन सफलता नहीं मिली. जिसके बाद सूचना नहीं मिलने पर छह जून को जुलूस निकाल कर जिला पशुपालन कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है ताकि गलत तरीके से सरकारी योजना का लाभ लेने वाले और उन्हें लाभ दिलाने वालों को चिह्नित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके. साथ ही सही व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन