संविदाकर्मियों ने पीएचसी गेट घेर जताया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 4कल्याणपुर. अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में स्थानीय पीएचसी से जुड़े सभी संविदाकर्मियों ने वेतन एवं सेवा शर्त की मांगों को लेकर पीएचसी कार्यालय के गेट पर धारना दिया. आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को कर्मी मांग पर भी डटे रहे. मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान करते […]
फोटो संख्या : 4कल्याणपुर. अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में स्थानीय पीएचसी से जुड़े सभी संविदाकर्मियों ने वेतन एवं सेवा शर्त की मांगों को लेकर पीएचसी कार्यालय के गेट पर धारना दिया. आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को कर्मी मांग पर भी डटे रहे. मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का आह्वान करते हुए प्रखंड संगठन के अध्यक्ष सह हेल्थ मैनेजर रंजीत कुमार प्रसाद ने प्रखंड प्रबंधन इकाई से जुड़े सभी कर्मी, सभी अनुबंधित एएनएम, आशा कार्यकर्ता, ममता, कूरियर, डाटा ऑपरेटर एवं 102 एंबुलेंस कर्मी की स्थायीकरण होने तक पीएचसी के कामकाज़ को ठप रखने का आह्वान किया. साथ ही मांग पूरा नहीं होने पर आपातकालीन सेवा भी ठप कर देने की बात कही है. मौके पर राजीव रंजन, गणेश कुमार रजक, रजनीश कुमार, जयशंकर कुमार, नागेंद्र कुमार नागमणि, आशा कुमारी, शैल कुमारी, गूंजन कुमारी, कुमारी वंदना, प्रकाश कुमार सहित सभी संविदाकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










