ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में एक की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 8:20 AM

विज्ञापन

पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के पास ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में बथुआ निवासी हरिनारायण भंडारी की मौत सोमवार के देर संध्या सदर अस्पताल में हो गयी. घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर गढ़िया से पूसा की ओर ट्रॉली पर बांस लादे हुए तेज गति से जा […]

विज्ञापन
पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के पास ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में बथुआ निवासी हरिनारायण भंडारी की मौत सोमवार के देर संध्या सदर अस्पताल में हो गयी. घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर गढ़िया से पूसा की ओर ट्रॉली पर बांस लादे हुए तेज गति से जा रही थी.
ठीक उसी समय पीछे की ओर से आ रही बाइक सवार ट्रैक्टर के पीछे बांस से टकरा गयी. बाइक की रफ्तार तेज रहने के कारण काबू नहीं पाया जा सका. ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने अत्यधिक घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया.
वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया व स्थानीय पुलिस बाइक व ट्रैक्टर को जब्द कर थाने ले आयी. घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन