अब तक बने मात्र 37 फीसदी शौचालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 8:19 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में स्वच्छता को लेकर शुरू की गयी निर्मल भारत अभियान योजना धरातल पर पिछड़ चुकी है. अब तक लक्ष्य के मुकाबले मात्र 37 फीसदी शौचालय का ही निर्माण कार्य पूरा किया जा सका है. सबसे अधिक दुखदायी बात यह है कि सामुदायिक शौचालय निर्माण का खाता भी यहां नहीं खुल पाया है. […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले में स्वच्छता को लेकर शुरू की गयी निर्मल भारत अभियान योजना धरातल पर पिछड़ चुकी है. अब तक लक्ष्य के मुकाबले मात्र 37 फीसदी शौचालय का ही निर्माण कार्य पूरा किया जा सका है. सबसे अधिक दुखदायी बात यह है कि सामुदायिक शौचालय निर्माण का खाता भी यहां नहीं खुल पाया है. सबसे अधिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाने का कार्य पूर्ण किया गया है.
इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों के लिये कुल 10018.08 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति मिली थी. इसमें केंद्रांश मद में 7213.95 लाख व राज्य मद में अब तक 2804.13 लाख रुपये की स्वीकृत की गयी थी. इसमें कुल 4888.47 लाख रुपये ही राशि खर्च हो पाये हैं.
इससे 157802 शौचालय का निर्माण किया गया है. इसमें बीपीएल महादलित परिवारों के लिये 27529 शामिल हैं. इसी तरह एनबीए के तहत एपीएल परिवारों के लिये शौचालय निर्माण के लिये 257444 यूनिट का लक्ष्य रखा गया था. इसमें उपलब्धि 36479 यूनिट ही रहा. जिस पर 0.046 लाख रुपये खर्च आये हैं. वहीं एनबीए के तहत विद्यालयों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य 4936 रखा गया था. इसमें 4086 शौचालय अब तक बनाये जा चुके हैं.
इस पर कुल 40.2 लाख रुपये राशि खर्च हुए हैं. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण के लिये सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया है. इसमें 559 शौचालय बनाये गये हैं. सामुदायिक शौचालय नहीं बनने के कारण जहां आम लोगों को परेशानी होती है. वहीं भूमि नहीं मिलने के कारण इसके बनने की संभावना भी कम ही दिख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन