हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी से लूटे 65 हजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 8:18 AM

विज्ञापन

रोसड़ा : शहर के भिड़हा रोड स्थित पांचुपुर के निकट एक गिट्टी बालू व्यवसायी से पांच की संख्या में बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सोमवार की रात 65 हजार रुपये लूट लिये. साथ ही हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भिड़हा की ओर भाग गये. इस संबंध में […]

विज्ञापन
रोसड़ा : शहर के भिड़हा रोड स्थित पांचुपुर के निकट एक गिट्टी बालू व्यवसायी से पांच की संख्या में बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सोमवार की रात 65 हजार रुपये लूट लिये. साथ ही हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भिड़हा की ओर भाग गये.
इस संबंध में व्यवसायी कठरबन्नी मुहल्ला निवासी राम विलास महतो के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 4-5 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में सोमवार की रात 8.35 बजे की घटना बताते हुए कहा है कि पांचुपुर वार्ड नंबर 5 में बालू गिट्टी एवं छड़ का प्रतिष्ठान है. यहां प्रतिदिन की भांति घटना के वक्त प्रतिष्ठान बंद कर मजदूरों को मजदूरी का हिसाब दे रहे थे. ठीक उसी वक्त दो पल्सर बाइक से पांच अपराधी उनके प्रतिष्ठान के निकट आकर रूके. तीन अपराधी ने उनके पास जाकर उन्हें मारपीट की. साथ ही पिस्तौल दिखा कर 65 हजार रुपये एवं 2 सीम लगा हुआ एक मोबाइल छीन लिये.
अपराधियों ने भागते समय किसी को इसकी सूचना देने पर गोली मार कर हत्या कर देने की धमकी देने की बात कही है. बताया जाता है कि अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक से आये थे. एक बाइक को गाछी मे एवं दूसरी बाइक को थोड़ा हट के खड़ी कर दी थी. दो अपराधी बाइक के निकट ही था और तीन अपराधी घटना को अंजाम देने पहुंच गये थे. इस तरह की घटना से आसपास के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.
इधर घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में पूरी रात छापेमारी करते रहे परंतु कोई सफलता नहीं मिल पायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी गिरोह की पहचान कर जल्द ही घटना का उद्भेदन कर शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन