यात्री सुविधाओं पर रेल प्रशासन रखे पैनी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2015 8:18 AM
विज्ञापन
रोसड़ा : स्थानीय रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर चिर प्रतिक्षित लोगों की मांग पूरी होने वाली है. मंगलवार को सांसद रामचन्द्र पासवान ने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया. साथ ही शिलापट्ट एवं नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का श्री गणोश किया. इस अवसर पर स्टेशन परिसर मे समारोह को संबोधित करते हुए […]
विज्ञापन
रोसड़ा : स्थानीय रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर चिर प्रतिक्षित लोगों की मांग पूरी होने वाली है. मंगलवार को सांसद रामचन्द्र पासवान ने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया. साथ ही शिलापट्ट एवं नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का श्री गणोश किया. इस अवसर पर स्टेशन परिसर मे समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने डीआरएम के व्यवस्था पर नाराजगी जतायी.
साथ ही यात्री सुविधाओं पर विशेष नजर रखने की सलाह दी. सांसद ने लोगों की मांग पर प्लेटफॉर्म को ऊंचीकरण के लिए डीआरएम से रेल मंत्रलय के यहां लिखने को कहा. इसमें सांसद ने मंत्रलय से स्वीकृति प्रदान करवाने का आश्वासन देते हुए उसमें कमी पड़ने वाली राशि को सांसद फंड से देने का आश्वासन दिया. सांसद ने केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्र में हरसंभव रेल का विकास करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने लोगों की मांग पर सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव रूसेरा घाट स्टेशन पर होने एवं खगड़िया समस्तीपुर के बीच डीएमयू ट्रेन चलाने के लिये सांसद में आवाज उठाये जाने की जानकारी दी. उन्होंने रोसड़ा पश्चिमी रेल गुमटी, समस्तीपुर भोला टॉकिज के निकट रेल गुमटी एवं दलसिंहसराय गुमटी नंबर 32 पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण करवाने के लिए डीआरएम को प्राथमिकता के आधार पर इसे लेते हुए मंत्रलय के पास भेजने को कहा जिसमे सांसद अपने स्तर से प्रयास कर पुल की स्वीकृति दिलाने का काम करेंगे.
सांसद ने रूसेरा घाट स्टेशन पर एक ही शीतल पेयजल की सुविघा रहने की जानकारी पर उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद कोटा से अविलंब पांच शीतल पेय मशीन लगाने की घोषणा की. उन्होंने प्लेटफॉर्म उंचीकरण के लिये भी सांसद कोटा से मदद करने की बात कही.
सांसद ने रेल परिसर अतिक्रमण मुक्त कराये गये गरीब दुकानदारों को जब तक रेल भूमि खाली है तब तक रहने के लिए छूट देने का आग्रह डीआरएम से किया. डीआरएम ने इस पर विचार करने की बात कहते हुये स्टेशन और गांधी चौक के बीच रेलवे की जजर्र सड़क को आगामी छह माह में निर्माण करवाने की घोषणा की. डीआरएम ने बताया की डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली इस फुट ओवरब्रिज को आगामी दिसंबर 15 से पूर्व यात्रियों के लिए चालू कर दिया जायेगा.
फंड मिलने के बाद प्लेटफॉर्म को उंचा किया जायेगा. स्टेशन परिसर में महिलाओं प्रतिक्षालय के बंद रहने की जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल शौचालय के गेट में लगे ताले को खुलवाने का आदेश दिया. मौके पर विधायक मंजू हजारी, कामेश्वर हजारी, डीआरएम सुधांशु शर्मा, सीनियर डीइएम कोर्डिनेशन महमूद आलम, सीनियर डीसीएम मोहम्मद जफर, सीनियर डीइएम संजय कुमार, एडीइएम तरुण कुमार, कमांडेंट कुमार निशांत, एसएस मुरली मनोहर प्रसाद, रूही दास साहा, मंडल रेल परामर्शी समिति के राकेश कुमार तिवारी समेत पप्पू सिंह, विनय सिंह, रामा शंकर नायक, ललन यादव, भरत सिंह, शिवम यादव, संतोष राय, दिनेश झा, नुनू प्रसाद झा, पप्पू मालू, राम नारायण नायक, सुरेश पूर्वे, मो. कुरैश के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
शहर के दर्जनों गण्यमान्य लोगों ने रूसेरा घाट स्टेशन पर रैक प्वांइट बनवाने, सुबह चार पांच बजे के बीच समस्तीपुर की ओर जाने सवारी ट्रेन देने समेत कई ट्रेनों के ठहराव से संबंधित मांग पत्र सौंपा. मांग करने वालों में महेश मालु, श्याम गिरी, हरेराम पंडित, राम कृपाल यादव, अलख निरंजन सिंह आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










