रेलवे ने चलाया समपार फाटक को ले जागरुकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 8:05 PM
फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. समपार फाटक जागरुकता सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को शहर के चांदना पेट्रोल पंप, बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड, स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, चौराहों आदि स्थलों पर संरक्षा संगठन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व वरिष्ठ मंडल संरक्षा पदाधिकारी सुमन भारती ने किया. इस मौके पर इन स्थलों पर जागरूकता […]
फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. समपार फाटक जागरुकता सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को शहर के चांदना पेट्रोल पंप, बस पड़ाव, टेंपो स्टैंड, स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, चौराहों आदि स्थलों पर संरक्षा संगठन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व वरिष्ठ मंडल संरक्षा पदाधिकारी सुमन भारती ने किया. इस मौके पर इन स्थलों पर जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर लगाये गये. साथ ही आम लोगों के बीच हैंडविल वितरित कर उन्हें वाहन संचालन और फाटक पार करने के तौर तरीकों को लेकर जानकारियां मुहैया करायी. इस क्रम में सौ किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली गाड़ी 28 मीटर की दूरी एक सेंकेंड में पार करती है इसकी जानकारी दी गयी. जागरुक र्ताओं ने आम लोगों को जीवन के मूल्यों की जानकारी दी गयी. अभियान में मंडल संरक्षा अधिकारी डीके नंद, राजीव कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, संरक्षा सलाहकार हरेकृष्ण ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक सतीशचंद्र श्रीवास्तव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










