नीरपुर में दो गुटों के बीच तनाव को लेकर अलर्ट हुए सरपंच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 8:54 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत चकलमो गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है. इसको लेकर सरपंच गीता सिंह अलर्ट हो गयी है. सरपंच ने मुफस्सिल पुलिस को इसकी सूचना देकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है. मामला एक व्यक्ति पर डायन होने का लगाया जा रहा आरोप बताया […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत चकलमो गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है. इसको लेकर सरपंच गीता सिंह अलर्ट हो गयी है. सरपंच ने मुफस्सिल पुलिस को इसकी सूचना देकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है.
मामला एक व्यक्ति पर डायन होने का लगाया जा रहा आरोप बताया गया है. इसको लेकर दूसरे गुट की ओर से ग्राम कचहरी में आवेदन भी दिये गये हैं.
जानकारी के अनुसार गांव के मीना पासवान पर उस टोले के ही हरिश्चंद्र पासवान, अंबिका पासवान एवं मो. मुस्लिम डायन होने का आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर दोनों गुट के बीच विवाद चल रहा है. इस मामले को लेकर पूर्व में पंचायत भी हो चुके हैं. लेकिन मामला नहीं सलटा. बताया गया है कि डायन के आरोप में मीना की एक दो बार पिटाई भी की जाने की सूचना है.
हालांकि मामला गांव में सलटा दिया गया. अब एक बार फिर इसी मामले को लेकर दूसरे गुट की ओर से मीना के विरुद्ध ग्राम कचहरी में आवेदन दिया गया है. सरपंच का कहना है कि प्राचीन काल की अंधविश्वासन भरी मान्यताओं से लोग अब तक ग्रसित हैं.
इसके कारण मीना के ऊपर इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं. दूसरे गुट के लोगों को ग्राम कचहरी में बुला कर समझाने की चेष्टा की गयी है. परंतु वह मानने के लिए राजी नहीं हैं. उधर, इस विवाद को लेकर टोले का माहौल गरमा रहा है. जिसे भांपते हुए सरपंच ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन