हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 8:53 AM
विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी के मरीचा गांव में पिछले महीने हुए महिला हत्या कांड की गुत्थी अब लगता है सुलझ जायेगी. इसके दो प्रमुख अभियुक्त पति और ससुर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. अब पुलिस की परेशानी थोड़ी कम होनेलगी है. सोमवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपित पंकज कुमार राय ने कोर्ट में समर्पण […]
विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी के मरीचा गांव में पिछले महीने हुए महिला हत्या कांड की गुत्थी अब लगता है सुलझ जायेगी. इसके दो प्रमुख अभियुक्त पति और ससुर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. अब पुलिस की परेशानी थोड़ी कम होनेलगी है.
सोमवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपित पंकज कुमार राय ने कोर्ट में समर्पण कर दिया. ओपी अध्यक्ष कुन्दन कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपित ने आत्मसमर्पण किया है. इस मामले में मृतका के ससुर शिवनाथ राय को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.
हालांकि इतना सब होने के बावजूद आरोपित परिवार अपने को बेकसूर बता रहा है. बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व सरायरंजन थाना के वरूणा रसलपुर के निवासी राज कुमार राय की पुत्री मृतका मीना देवी की शादी हलई ओपी क्षेत्र के मरीचा निवासी शिवनाथ राय के पुत्र पंकज कुमार राय के साथ हुई थी. परिजन बताते हैं कि शादी के बाद मीना अधिकांश समय अपने मायके में ही रही. इस दौरान उसने इंटर की पढ़ाई भी पूरी कर ली.
उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की बात भी बतायी जा रही है. गत 17 अप्रैल को उसके पिता को अपनी पुत्री की मौत की खबर मिली. सूचना पाकर उसके पिता मरीचा गांव पहुंचे. इधर उसके ससुराल वालों ने बताया कि सामान्य दिनों की भांति सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था.
अचानक रात्रि के करीब दो बजे उसके पति शौच के लिए बाहर निकले. लौटने पर अपनी पत्नी को फांसी के फंदे से झूलते हुए पाया. आनन फानन में उसकी लाश को किसी तरह बुलगानी चौक स्थित गंगा घाट तो पहुंचाया गया लेकिन उसकी अंत्येष्टि नहीं हो सकी. मृतका के ननिहाल पक्ष के लोगों के आक्रोशित होने की वजह से लाश को नाव पर लाद कर यूं ही गंगा में प्रवाहित कर दिये जाने की बात बतायी गयी. इधर मामले की सूचना हलई पुलिस को मिली.
पुलिस सदलबल गंगा घाट पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की. इस क्रम में जाल फेंक कर गंगा से लाश बरामद करने का प्रयास भी किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. थक हार कर पुलिस तो लौट आयी लेकिन अभियान को जारी रखा गया. इस मामले में परिवार के सभी लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया. घटना के तीसरे दिन गंगा घाट से करीब दस किलोमीटर दूर जाैनापुर के पास सड़ी-गली अवस्था में लाश को पुलिस ने बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका का दोनों हाथ बंधा था.
इस बिंदु पर भी पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है. लाश मिलने के बाद मृतका के मायके में खलबली मच गयी. वे लोग घटना के दोषी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. इस क्रम में लोगों ने सड़क जाम कर भी विरोध जताया था. अब जबकि दोनों आरोपित सलाखों के पीछे हैं, पुलिस मुस्तैदी से छानबीन में जुटी है तो अब लोगों को लगता है कि मृतका को न्याय शीघ्र मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










