लक्ष्मी की प्रतिभा से गदगद हुए शहरवासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. कहते हैं कि प्रतिभा अपनी मुकाम खुद ही बना लेती है. यह किसी की मोहताज नहीं होती है. बंगाली टोला के वार्ड 22 की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने अपनी मेहनत से जिला का नाम रोशन कर दिया है. उसने इंटर साइंस की परीक्षा में 70.4 फीसदी नंबर लाकर शीर्ष स्थानों में अपनी जगह […]
समस्तीपुर. कहते हैं कि प्रतिभा अपनी मुकाम खुद ही बना लेती है. यह किसी की मोहताज नहीं होती है. बंगाली टोला के वार्ड 22 की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने अपनी मेहनत से जिला का नाम रोशन कर दिया है. उसने इंटर साइंस की परीक्षा में 70.4 फीसदी नंबर लाकर शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनायी है. उसे परीक्षा में 352 अंक प्राप्त हुए हैं. लक्ष्मी अपनी इस कामयाबी के लिये अपने माता पिता का आशीर्वाद को कारण मानती है. आगे जाकर वह भारतीय पुलिस सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहती है. उसका कहना है कि आज अपराध पर लगाम लगाने की जरूरत है. आइपीएस बनकर वह समाज से इस दुर्गुण को मिटा देगी. बताते चलें कि पिता हरि नारायण प्रसाद पेशे से हॉकर का काम करते हैं. वहीं मां राज कुमारी देवी गृहिणी हंै. माता पिता का कहना है कि आज उनके लाडली ने उनका नाम रोशन कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










