मां-बेटे को मारपीट कर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 6:04 PM
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत चकलमो गांव में भूमि विवाद को लेकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना गत 29 मई की रात की बतायी गयी है. इस संबंध में पीडि़त पक्ष की ओर से घटना के चौथे दिन सोमवार को थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें पीडि़त विनोद […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत अंतर्गत चकलमो गांव में भूमि विवाद को लेकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना गत 29 मई की रात की बतायी गयी है. इस संबंध में पीडि़त पक्ष की ओर से घटना के चौथे दिन सोमवार को थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें पीडि़त विनोद पासवान ने कहा है कि घटना की रात वह अपने दरवाजे पर बैठा था. इसी बीच रवींद्र पासवान, रंजीत पासवान, संजय पासवान, पुनीत पासवान व भूषण पासवान ने उसकी मां सुखली देवी के साथ मारपीट कर लगे. बीच बचाव करने पर उसे भी पीटा गया. इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल आकर चिकित्सा करायी. पीडि़त का कहना है कि इस मामले को ग्राम कचहरी में ही निपटाने के लिए सरपंच से गुहार लगायी. इस पर सरपंच ने इस मामले को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने का आश्वासन दिया था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो सोमवार को थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










