मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के बढ़ौना में गत 15 मई को मारपीट की घटना में घायल राजकुमार साह की मौत को लेकर पत्नी के बयान पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है़ घायल राज कुमार साह का इलाज राजेश्वर हॉस्पिटल पटना में कराया जा रहा था़ […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के बढ़ौना में गत 15 मई को मारपीट की घटना में घायल राजकुमार साह की मौत को लेकर पत्नी के बयान पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है़ घायल राज कुमार साह का इलाज राजेश्वर हॉस्पिटल पटना में कराया जा रहा था़ जहां गहरे जख्म के कारण उसकी मौत हो गयी़ मृतक की पत्नी पूनम देवी ने पटना पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके पति घर के पास बथान में काम कर रहे थे़ तभी कुछ पड़ोसी उसके बांस जबरन काटने लगे़ इस पर मना करने गये पति राज कुमार साह को लाठी डंडा से सबों ने उसकी पिटाई कर दी़ फिर मरा समझकर भाग गये़ स्थानीय पीएचसी में इलाज कराने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया़ आगे का इलाज राजेश्वर अस्पताल में कराया जा रहा था़ जहां उसकी मौत हो गयी़ बयान में बढ़ौना गांव के मेघन साह, अरुण साह, अशोक साह एवं चंद्रकांत साह को आरोपित किया गया गया था़ पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन