किसान सलाहकारों के साथ उपप्रमुख ने भी दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1वारिसनगर. किसान सलाहकारों का धरना-प्रदर्शन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा. प्रखंड कृषि कार्यालय के बाहर हो रहे इस धरना-प्रदर्शन स्थल पर सोमवार को प्रखंड उपप्रमुख गिरीश कुमार व राजद के वरिष्ठ नेता जीवछ राय ने पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए इसमें सहभागिता निभायी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी ठाकुर ने की. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1वारिसनगर. किसान सलाहकारों का धरना-प्रदर्शन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा. प्रखंड कृषि कार्यालय के बाहर हो रहे इस धरना-प्रदर्शन स्थल पर सोमवार को प्रखंड उपप्रमुख गिरीश कुमार व राजद के वरिष्ठ नेता जीवछ राय ने पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए इसमें सहभागिता निभायी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी ठाकुर ने की. इनका बताना था कि सलाहकारों का समायोजन बीइडबल्यू या बीएलडबल्यू में करने की मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही मंगलवार को होने वाले खरीफ महोत्सव प्रशिक्षण कार्यशाला को भी प्रभावित करने की बातें कही. इसे सरोज ठाकुर, अभय ठाकुर, राम अमोद ठाकुर, शम्सकमर अंसारी, ध्रुव कुमार, पवन कुमार, नौशाद आलम, बैजनाथ, राकेश, महेश, लालबाबू, संजय, कुमारी अनामिका आदि ने संबोधित किया. बताते चलें कि अपनी मांगों को लेकर जिले के तमाम किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. इसके कारण कृषि विभाग का अधिकतर कार्य प्रभावित हो रहा है जिसमें इनकी सक्रिय भूमिका होती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन