गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM
मोहनपुर. प्रखंड के बघरा गांव निवासी रणीवर राय के नौ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी. लोगों ने बताया कि रणवीर राय के घर में शादी है. इसके लिए महिलाएं गंगा पूजन के लिए गयी थी. उन्हीं के साथ सूरज भी गया था. महिलाएं पूजन कार्य में लग […]
मोहनपुर. प्रखंड के बघरा गांव निवासी रणीवर राय के नौ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी. लोगों ने बताया कि रणवीर राय के घर में शादी है. इसके लिए महिलाएं गंगा पूजन के लिए गयी थी. उन्हीं के साथ सूरज भी गया था. महिलाएं पूजन कार्य में लग गयी. सूरज स्नान करने के लिए नदी में कूद गया. लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण वह डूबने लगा. बच्चों ने उसे डूबते देख शोर मचाया. शोर सुन जब तक लोगों ने उसे पानी से बाहर निकला, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे. लेकिन किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं दे पाये. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बगैर पंचनामा किये सहायता राशि देने का प्रावधान नहीं है. यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने किशोर को डूबते हुए देखा था. और मौत के कारण के बारे में किसी प्रकार का संदेह नहीं था. इस कारण स्थानीय लोगों की जिद पर पंचनामा नहीं कराया जा सका. बहरहाल विवाह का उत्सव गम के माहौल में तब्दील हो गया. रणीवर राय का पुरा परिवार बच्चे की मौत का शोक बना रहे है. दूसरी तरफ बूझे हुए मन से लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










