पूर्व विधान पार्षद दें 12 साल का हिसाब : राजीव रंजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. स्थानीय फुलवरिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव रंजन ने की. मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए पीएम मोदी को स्वामी विवेका नंद का अवतार बताया. उन्होंने कहा कि अब राजनीति जरा हट के होनी चाहिए. लोगों को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. स्थानीय फुलवरिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव रंजन ने की. मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए पीएम मोदी को स्वामी विवेका नंद का अवतार बताया. उन्होंने कहा कि अब राजनीति जरा हट के होनी चाहिए. लोगों को ठग ने वाला नहीं होना चाहिए. उन्होंने पूर्व के विधान परिषद सदस्य को 12 साल का हिसाब जनता के बीच देने को कहा. जिससे जनता उन्हें समझ सके. श्री रंजन ने घोषणा की कि रोसड़ा के 16 पंचायत में सड़कों को रोशन करने के लिए 5 लाख रुपये की लागत से 10 दिनों के अंदर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की. वही प्रखण्ड कार्यालय परिसर मंे आम जनता की सुविधा के लिए वाटर कुलर एवं आने वाले दिनों में लड़कियों के लिए बस सेवा चलायी जायेगी. इसके अलावे पूरे प्रखंड क्षेत्र मंे बारीकी से साफ सफाई करवाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता के आग्रह पर आसन्न विधान परिषद चुनाव लड़ा जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंसस कृष्ण रंजन सुधांशु ने की. संचालन सरोज कुमार पप्पू ने किया. मौके पर सरायरंजन के उपप्रमुख सीताराम राय, पंसस सुनील चौधरी, अरूण कुमार मिश्र, संगीता कुमारी, रंजित सहनी, राम उदगार ठाकुर, सरपंच कल्पना कुमारी, जनक राम, कमली देवी, वीणा देवी, कुरैसा खातून, राम खेलावन सदा, राम प्रीत, मो. सुजान, मुन्नी देवी, राजेश मल्लिक, हरे कृष्ण दास, कृष्ण कुमार झा, जितेन्द्र झा, नक्षत्र दास आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन