बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सदस्यता के बताये गये मापदंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. स्थानीय लोहिया आश्रम में रविवार को जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक हुई. अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने की. मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता के लिए निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी. इस क्रम में सदस्यों के कर्तव्य […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. स्थानीय लोहिया आश्रम में रविवार को जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक हुई. अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने की. मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता के लिए निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी. इस क्रम में सदस्यों के कर्तव्य की जानकारी भी दी गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक स्तर पर साहित्यकार, कलाकार, संस्कृतिकर्मी, कलाधर्मी, साहित्य व कला में रुचि रखने वाले इस प्रकोष्ठ की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. जिन्हें सांस्कृतिक मित्र की संज्ञा दी जायेगी. हर स्तर पर निजी विद्यालय व महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षक, प्रशिक्षकों को सदस्य के रुप में जोड़ने का कार्य प्रकोष्ठ करेगी. धार्मिक व सामाजिक उत्सवों में भूमिका सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवक युवतियों को सदस्यता दी जा सकती है. विशेष रुप से ग्रामीण स्तर पर कला क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे कलाकारों से संपर्क कर उन्हें सदस्यता दी जायेगी. ताकि वे संगठित होकर एक मंच पर आ सके. इसमें चाक पर मिट्टी के बर्तन, मूर्ति व अन्य कलाकृति बनाने वाले, स्वर्णकार, काष्ठ कलाकार, बांस कलाकार, लोक संगीत, समाज में लोक परंपराओं व उत्सवों में भाग लेने वाली महिलाओं और कलाकारों को जोड़ा जायेगा. मौके पर डा. दुर्गेश राय, आयोजन प्रभारी छेदी लाल भरतिया, तकी अख्तर, शारीक रहमान लवली, बिरया देवी, नूर इस्लाम, अनस रिजवान, जगन्नाथ प्रसाद व्यास, राम नरेश ठाकुर, राम नरेश सिंह, सत्य नारायण मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शिव कुमार सिंह, राम विनोद महतो, प्रमोद पंडित, सुधा आर्या, चंदेश्वर पंडित, आनंद कुमार, राज कुमार मिस्त्री, कौशल कुशवाहा, नीतीश शेखर, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन