बच्चों ने रैली निकाल कर किया जागरुक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:05 PM
मोरवा. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा के प्रभारी चिकित्सक डा. आदर्श कुमार की अध्यक्षता मंे स्कूली बच्चों की एक रैली तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को निकाली गयी. रैली मोरवा उतरी पंचायत के कालीस्थान से चल कर मोरवा हाट, खुदनेश्वर स्थान, मोरवा बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमकि स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा पहंुची. इस […]
मोरवा. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा के प्रभारी चिकित्सक डा. आदर्श कुमार की अध्यक्षता मंे स्कूली बच्चों की एक रैली तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को निकाली गयी. रैली मोरवा उतरी पंचायत के कालीस्थान से चल कर मोरवा हाट, खुदनेश्वर स्थान, मोरवा बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमकि स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा पहंुची. इस अवसर पर मोरवा कालीस्थान में संबोधित करते हुए समाज सेवी संजय कुमार झा उर्फ महात्मा ने कहा कि तंबाकू हमारे समाज मंे सबसे खतरनाक जहर है. हमें अपने आस पड़ोस के लोगों को इससे होने वाली बीमारी के बारे में विस्तार से बताने की आवश्यकता है ताकि लोग अपने को तंबाकू से होने वाली बीमारी से बचाव कर सकें. आज समाज को जागरूक करने की आवयकता है. मौके पर स्कूली बच्चों के अलावे पंकज कुमार, डा. रामचन्द्र महतो, शशिदेव मिश्र, ज्ञान भास्कर, कृष्ण कन्हैया मिश्र, अजय प्रसाद कर्ण, प्रमोद कुमार, मंजू कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










