किसान सलाहकारों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. किसान सलाहकारों की दस दिनों से चल रही हड़ताल रविवार को भी जारी रहा. इस अवसर पर प्रखंड के ई किसान भवन में धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक वीएलडब्लू व वीइडब्लू में समायोजन नहीं किया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा. इस […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. किसान सलाहकारों की दस दिनों से चल रही हड़ताल रविवार को भी जारी रहा. इस अवसर पर प्रखंड के ई किसान भवन में धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक वीएलडब्लू व वीइडब्लू में समायोजन नहीं किया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा. इस अवसर पर राजर्षि, कपिल देव राय, अरविंद कुमार आदि शामिल थे. ताजपुर : ताजपुर में कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे खरीफ महोत्सव को किसान सलाहकारों ने हड़ताल को जारी रखते हुए असफल कर दिया. जिसके कारण महोत्सव में किसानों की उपस्थिति नगण्य थी. केवल जिला से आये विभागीय पदाधिकारी, बीडीओ एवं बीएओ उपस्थित थे. धरना स्थल पर बैठे किसान सलाहकारों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मांगे पूरी किये जाने तक कृषि विभाग के तमाम कायार्ें का बहिष्कार करने व आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी. धरना में प्रखंड अध्यक्ष कपिल भूषण, संतोष कुमार झा समेत सभी किसान सलाहकार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन