कंवेंशन : महिला स्वास्थ्यकर्मी उपेक्षा का शिकार : अकेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 6:04 PM
फोटो:::: 9 ,10सम्मेलन में शामिल हुई आशा व ममता समस्तीपुर. स्वास्थ्य विभाग की सेवा मंे लगे हुए स्वास्थ्य कर्मी आज दोहन का शिकार हो रहे हैं. विशेष कर महिला आशा कार्यकर्ता के साथ इनका रवैया काफी दोष पूर्ण होता है. उक्त बातें बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से आहूत कंवेंशन को […]
फोटो:::: 9 ,10सम्मेलन में शामिल हुई आशा व ममता समस्तीपुर. स्वास्थ्य विभाग की सेवा मंे लगे हुए स्वास्थ्य कर्मी आज दोहन का शिकार हो रहे हैं. विशेष कर महिला आशा कार्यकर्ता के साथ इनका रवैया काफी दोष पूर्ण होता है. उक्त बातें बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से आहूत कंवेंशन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अशोक कुमार अकेला ने कही. इसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर राज्य संघर्ष समिति के संयुक्त मंत्री अशोक कुमार झा ने की. उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार खास कर हर क्षेत्र में महिलाओं का आर्थिक दोहन कर रही है. इसमें स्वास्थ्य विभाग की सेवा में लगी हुई आशा व ममता कार्यकर्ता की स्थिति सबसे नाजुक है. राज्य की ठप पड़ी हुई स्वास्थ्य सेवा के विकास में इनका योगदान रहा है. लेकिन सरकार इन्हें वेतनमान न देकर दोहरा रवैया अपना रही है. इसके खिलाफ शीघ्र ही आंदोलन का आगाज किया जायेगा. इसके लिये प्रमंडल स्तर पर प्रदर्शन आहूत होगा. वहीं 15 जून को सभी आशा व ममता सर्माहर्ता के समक्ष प्रदर्शन करेगी. अध्यक्षता अवेलश कुमारी ने की. मौके पर राज्य महिला उपसमिति की उपसंयोजिका शांति देवी, लक्ष्मीकांत झा, अरुण कुमार सिंह, राजीव रंजन, आशा मणि चौधरी, अखिलेश कर्ण आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










