अपहृत किशोरी बेंगलुरु से बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

सरायरंजन. प्रखंड के घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की अपहृत लड़की को विगत माह ग्रामीण भुनेश्वर महतो का पुत्र राकेश कुमार ने अपहरण कर लिया था. जब वह अपने पड़ोस की गांव में रह रही फूआ से मिलने गयी थी. खोजबीन के क्रम में लड़की के दादा को किसी ने जानकारी दी कि आरोपित […]

विज्ञापन

सरायरंजन. प्रखंड के घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की अपहृत लड़की को विगत माह ग्रामीण भुनेश्वर महतो का पुत्र राकेश कुमार ने अपहरण कर लिया था. जब वह अपने पड़ोस की गांव में रह रही फूआ से मिलने गयी थी. खोजबीन के क्रम में लड़की के दादा को किसी ने जानकारी दी कि आरोपित युवक के द्वारा उनकी पोती का अपहरण कर लिया गया है. इसके बाद उनके द्वारा आरोपित के घर जाकर पोती को वापस मंगवाने का अनुरोध किया. लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद निराश होकर लड़की के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय झा, दरोगा अंजनी प्रसाद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर बेंगलुरु से अपहृता के साथ अपहरणकर्ता को बरामद किया. उन्होंने बताया कि उन्हें बेंगलुरु से वापस लाकर कोर्ट में धारा 144 का बयान दर्ज कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन