रेल कर्मचारी संगठन इसीकेआरयू ने मनाया जागरूकता सप्ताह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. रेल कर्मचारी संगठन इसीकेआरयू ने स्थानीय जंकशन पर रविवार को मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में रेल यात्री जागरूकता सप्ताह मनाया. इसमें रेलवे के द्वारा यात्रियों को दी जा रही सुविधा को लेकर यात्रियों के बीच जाकर मंडल संगठन के सदस्यों ने उनकी कठिनाइयों से रूबरू हुए. साथ ही […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. रेल कर्मचारी संगठन इसीकेआरयू ने स्थानीय जंकशन पर रविवार को मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में रेल यात्री जागरूकता सप्ताह मनाया. इसमें रेलवे के द्वारा यात्रियों को दी जा रही सुविधा को लेकर यात्रियों के बीच जाकर मंडल संगठन के सदस्यों ने उनकी कठिनाइयों से रूबरू हुए. साथ ही उनके यात्रा में आ रहे असुविधाओं की जानकारी ली. इसमें कुछ यात्रियों ने यात्रा के दौरान आ रही रेलवे के कठिनाइयों को लेकर असंतोष जाहिर किया. मंडल अध्यक्ष श्री झा ने बताया कि संगठन का इस तरह का अभियान रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर मंडल में पूर्व में चलाया गया था और आगे भी इस तरह का अभियान चलाया जायेगा. यात्रियों को सुविधा देना रेल कर्मचारी की पहली प्राथमिकता है. मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री के के मिश्रा, एस एस चौधरी, विजय कुमार सिंह, दयाराम चौधरी, जावेद सलीम खान, सुभाष राय, सुबोध नाथ मिश्रा, मनोज कुमार सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन