सलाहकारों के विरोध की भेंट चढ़ी कार्यशाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5प्रतिनिधि, शिवाजीनगरप्रखंड मुख्यालय के पीछे राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर प्रखंड के सालहकारों ने प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला को ठप कर नारेबाजी करते हुए कार्य का बहिष्कार किया. इसके कारण कार्यशाला में एक भी किसान नहीं टिक सके. कार्यशाला परिसर में लगायी गयी सभी कुर्सियां खाली ही रह गयी. किसान […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5प्रतिनिधि, शिवाजीनगरप्रखंड मुख्यालय के पीछे राज्य किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर प्रखंड के सालहकारों ने प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला को ठप कर नारेबाजी करते हुए कार्य का बहिष्कार किया. इसके कारण कार्यशाला में एक भी किसान नहीं टिक सके. कार्यशाला परिसर में लगायी गयी सभी कुर्सियां खाली ही रह गयी. किसान सलाहकारों ने घंटों अपनी मांगों को ले जमकर नारेबाजी की. इस अवसर उपस्थित मनीष कुमार, रमाकांत रमन, धीरेंद्र कुमार धीरज, कन्हैया चौधरी, रवि कुमार, चंदन कुमार, शंभू कुमार, उमेश कुमार मांझी, दीपक पासवान, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार सहित सलाहकारों का कहना था कि कड़ी धूप, बरसात, ठंड में भी किसानांे की सेवा करते आ रहे हैं. फिर भी बिहार सरकार किसान सलाहकारों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है. जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक सलाहकार कृषि कार्य संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे. इधर कई घंटों तक खरीफ कार्यशाला के आयोजन को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुरु चरण चौधरी, कृषि समन्वयक नवीन कुमार, पवनेश कुमार, मुकेश कुमार राय, अमित रंजन, नरेश कुमार, सुनील कुमार मिश्र, सुशील कुमार व जिला के प्रशिक्षकसदस्य किसानों के इंतजार में बैठे रहे. लेकिन सलाहकारों के विरोध के कारण यह फ्लॉप हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन