राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 7:05 PM
फोटो संख्या : 17 व 18प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) : सोमवार की सुबह करीब 4:40 बजे नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सोनपुर मंडल के रामगामा-राजाजान हॉल्ट के निकट रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने के बाबजूद गुजरकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. रेलवे लाइन के ईद-गिर्द बसे लोगों ने बड़े जोर की आवाज राजधानी […]
फोटो संख्या : 17 व 18प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) : सोमवार की सुबह करीब 4:40 बजे नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सोनपुर मंडल के रामगामा-राजाजान हॉल्ट के निकट रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने के बाबजूद गुजरकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. रेलवे लाइन के ईद-गिर्द बसे लोगों ने बड़े जोर की आवाज राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान सुन. आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने रेल लाइन की ओर अपना रूख किया और देखा कि रेल पटरी करीब एक फीट क्षतिग्रस्त हो गयी है. तत्काल इस घटना की सूचना मोबाइल से मोहिउद्दीननगर के सहायक स्टेशन मास्टर को दी. बरौनी तथा हाजीपुर की ओर परिचालित होने वाली टे्रने कही बड़ी दुर्धटना का शिकार न हो जाय. लोगों ने सुझ-बूझ का परिचय देते हुए हॉल्ट के पूर्व तथा पश्चिम दिशा की ओर लाल कपड़े के निशान लगा दिये. सुबह करीब 7 बजे पीडब्लूआई एसएम प्रसाद तथा रेल कर्मी बरौनी की ओर जाने वाली अप टे्रन 55550 से धटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. लगभग दो घटों के मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने टूटे पटरी को दुरूस्त किया. तब जाकर रेल परिचालन बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर सामान्य हुआ. रेल प्रशासन तथा स्थानीय थानाध्यक्ष असगर इमाम ने किसी तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










