महिलाएं घरों से निकल निभाएं भागीदारी : अमानुल्लाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 7:05 PM
फोटो संख्या : 7 व 8समस्तीपुर. आम आदमी पार्टी का समस्तीपुर व उजियारपुर लोक सभा में संगठन तैयार करने को लेकर सोमवार को शहर के टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं की सभा हुई. इसमें दिल्ली से आये विधायक संजीत झा, परवीन अमानुल्लाह, गोपाल राय, राम कृपाल अमर का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. कार्यक्रम […]
फोटो संख्या : 7 व 8समस्तीपुर. आम आदमी पार्टी का समस्तीपुर व उजियारपुर लोक सभा में संगठन तैयार करने को लेकर सोमवार को शहर के टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं की सभा हुई. इसमें दिल्ली से आये विधायक संजीत झा, परवीन अमानुल्लाह, गोपाल राय, राम कृपाल अमर का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज कुमार सिन्हा ने की. मंच संचालन शिव शंकर राय ने किया. वक्ताओं ने जनहित मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात कही. साथ ही आगामी चुनाव को लेकर अभी संगठित होकर तैयारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हम इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि व्यवस्था में परिवर्तन हो सके. पूर्व मंत्री सह आप नेता परवीन अमानुल्लाह ने कहा महिलाओं को घर से बाहर निकल व्यवस्था परिवर्तन में अहम भूमिका निभाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे. सभा को सरोज कुमार सिन्हा, अब्दुल भाई समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए युवाओं से सत्ता परिवर्तन में अपनी अहम भागीदारी निभाने की अपील की. मौके पर शिव शंकर राय, अंजनी रेणु पूर्वे, विजय राय, विकास यादव, सुमन, रजनीश कुमार, अमरेंद्र सिंह, गुफरान, निशिंत कुमार, सन्नी, हलधर कापर, पूजा ठाकुर, ज्योति ठाकुर, नल्लिमा गुप्ता, मौसम कुमारी, सिम्मी सुमन, श्याम कुमार शर्मा, लालन सिंह, तनवीर, अमित कुमार बैठा, इमरोज आलम, राम उद्देश्य, रंजीत सिंह, एखलाख, हीरा, राम प्रवेश, मोहन कुमार मुकुल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










