बिहार संपर्क में पैंट्रीकार कर्मी ने यात्री को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार संपर्क क्रांति में पैंट्रीकार कर्मचारियों द्वारा गलत पैसा मांगने का विरोध करने पर उल्टे कर्मी ने यात्री की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि सोमवार को नयी दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति में यात्री ने सादा खाना लाने का आदेश पेंट्रीकार कर्मी को दी. खाना खाने के बाद […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार संपर्क क्रांति में पैंट्रीकार कर्मचारियों द्वारा गलत पैसा मांगने का विरोध करने पर उल्टे कर्मी ने यात्री की जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि सोमवार को नयी दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति में यात्री ने सादा खाना लाने का आदेश पेंट्रीकार कर्मी को दी. खाना खाने के बाद उसे 60 रुपये के बदले सौ रुपये की मांग की. इसी बात को लेकर कर्मी और यात्री के बीच विवाद आरंभ हो गया. यह देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक के बाद तीन कर्मियों ने एक साथ मिल कर उस यात्री की जमकर धुनाई कर दी. बाद में गाड़ी समस्तीपुर जंकशन पहुंचने पर यात्री ने इसकी शिकायत आरपीएफ प्रभारी रंजीत कुमार से की. जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मियों को दबोच लिया. इसमें यात्री की शिकायत पर एक कर्मी में दरभंगा जिले के बहादुर निवासी ललित पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. श्री कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन