लटके तार दे रहे हादसे को निमंत्रण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 4:04 PM
बिथान. स्थानीय बाजार स्थित दूरभाष केंद्र स्थित सड़क किनारे लटकेे बिजली के तार से कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है. बता दें कि प्रतिदिन विभाग समेत स्थानीय पदाधिकारियों का गाड़ी इसी होकर गुजरते हैं. वहीं दर्जनों छोटे बड़े वाहन भी गुजरते हैं. सड़क से लगभग 8 से 10 फुट की ऊंचाई पर बिजली के […]
बिथान. स्थानीय बाजार स्थित दूरभाष केंद्र स्थित सड़क किनारे लटकेे बिजली के तार से कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है. बता दें कि प्रतिदिन विभाग समेत स्थानीय पदाधिकारियों का गाड़ी इसी होकर गुजरते हैं. वहीं दर्जनों छोटे बड़े वाहन भी गुजरते हैं. सड़क से लगभग 8 से 10 फुट की ऊंचाई पर बिजली के तीन फेज का तार नीचे की ओर लटक रहा है. बाबजूद विभाग की नजर इस ओर नहीं पड़ती. पूर्व में भी बिजली के तार लटके रहने से थाना परिसर में एक सिपाही की मौत बिजली तार के संपर्क में आने से हो गयी थी. समय रहते विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया तो पुन: कभी भी कोई बड़े हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता है. लोग लटका तार देख कर सड़क के एक छोड़ से गुजरना पड़ता है. वहीं कोई बड़ी गाड़ी आ जाने पर गाड़ी रोककर गुजारना पड़ता है. इस कारण मुख्य सड़क भी प्राय: जाम हो जाता है. ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










