बिहार सरकार ने जनप्रतिनिधियों को छला : संघ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 5:04 PM
समस्तीपुर. शहर से सटे मूसापुर पंचायत में पंच सरपंच संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सरपंच बेबी साह ने की. इसमें आगामी 27 मई को सरकारी बस पड़ाव में संगठन के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गयी. इसमें 21 सूत्री मांगों को लेकर होने वाले इस धरना प्रदर्शन के लिए बिहार […]
समस्तीपुर. शहर से सटे मूसापुर पंचायत में पंच सरपंच संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सरपंच बेबी साह ने की. इसमें आगामी 27 मई को सरकारी बस पड़ाव में संगठन के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गयी. इसमें 21 सूत्री मांगों को लेकर होने वाले इस धरना प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया. सरपंचों ने कहा कि बिहार सरकार ने जन प्रतिनिधियों को धोखा देने का काम किया है. स्थानीय निकाय चुनाव में वोट का अधिकार, पेंशन भत्ता, परिचय पत्र समेत अन्य मांगों को लेकर पंच सरपंच अपने अपने प्रखंड के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे. ग्राम कचहरी के संचालन में होने वाली परेशानी एवं संसाधनों की कमी की ओर इस आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा. इस बैठक में सरपंच मनीष कुमार झा, नारायण महतो, उमेश प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, महेश राय, संतोला देवी, प्रेमा कुमारी, अबदुल्ला, रामाशंकर रंजन, महेश्वर प्रसाद, मटरु राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










