दो केंद्रों पर होगी फोकानिया व मौलवी की परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड पटना द्वारा आयोजित होने वाली फोकानिया व मौलवी की परीक्षा का आयोजन आगामी 20 मई से होगा. 27 मई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्रों बनाया गया है. शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रज्जवल ने धारा 144 के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड पटना द्वारा आयोजित होने वाली फोकानिया व मौलवी की परीक्षा का आयोजन आगामी 20 मई से होगा. 27 मई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्रों बनाया गया है. शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रज्जवल ने धारा 144 के तहत सभी परीक्षा केन्द्रांे पर निषेधाज्ञा जारी किया गया है. इसके तहत परीक्षा केंद्र के 5 सौ गज की परिधि में भीड़ भाड़ पर प्रतिबंध होगा. परीक्षा अवधि में लाउडस्पीकर के प्रयोग पर भी पाबंदी होगी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिकसामग्री का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पर रोक रहेगा. इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपये का आर्थिक दंड अथवा छह माह के कारावास की सजा हो सकती है. ज्ञात हो कि आरएसबी इंटर विद्यालय और गोल्ड फिल्ड रेलवे कॉलोनी इंटर विद्यालय को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आजसमस्तीपुर. जिला नियोजनालय के तत्वावधान में मंगलवार को नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला का आयोजन होगा. होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर रोड़, समस्तीपुर में इसका आयोजन होगा. इस मेला का उद्घाटन नियोजन उप निदेशक करेंगे. इस मेला में लगभग 20 कंपनियां भाग लेगी. इसमें प्रमुख कंपनियां पीपल ट्री वेंचर, वर्द्घमान, स्पीनिग मिल्स नवभारत फर्टीलाइजर शिव शक्ति बायोटेक, एसआइएस सिक्युरिटी इत्यादि हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन