बिहार मॉडल देश के लिए नजीर : रामनाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 व 13प्रतिनिधि, समस्तीपुरजिले के गोखुल कर्पूरी फूलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरीग्राम परिसर में रविवार को जदयू के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता समस्तीपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की. इसमें कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने के लिए आस्था जतायी. संबोधित करते हुए राज्य […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 व 13प्रतिनिधि, समस्तीपुरजिले के गोखुल कर्पूरी फूलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरीग्राम परिसर में रविवार को जदयू के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता समस्तीपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की. इसमें कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने के लिए आस्था जतायी. संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि आसन्न विधान परिषद एवं विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ता नीतीश कुमार को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि बिहार मॉडल देश के लिए एक नमूना है. विकास की गति को जारी रखने के लिए जदयू व नीतीश का कोई विकल्प नहीं है. बैठक का संचालन पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने किया. बैठक को पूर्व सांसद महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री रामलखन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिलदेव सिंह, अनिल सिंह, कौशल प्रसाद सिंह, अरुण कुमार राय, प्रो. युनूस हुसैन हकीम, डॉ गया प्रसाद साह, बालकृष्ण साह, प्रो. शाहिद अहमद, रामचंद्र सिंह कुशवाहा, मो. एबाद, शारिक रहमान लवली, रामबालक पासवान, शकुंलता वर्मा, हरिकिशोर सिंह, मनीष कुमार, बनारसी ठाकुर, गुलाब ठाकुर, बब्बन चौधरी, गीता कुमारी, ठाकुर राजीव कुमार सिंह, आनंद बिहारी झा, नंद किशोर सिंह, मो. इम्तेयाज, मुनेश्वर साह, अमित कुमार मुन्ना, विनोद कुमार गुप्ता, मकसूद आलम अंसारी, अशर्फी सहनी, दिनेश शर्मा, हसीब अहमद, देविता कुमारी, रविंद्र रजक, नूर इस्लाम, प्रभात झा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन