/ू/रराइस मिल सह गोदाम खोलने का लिया गया निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 9:04 PM
/रपूसा, प्रतिनिधि : प्रखंड के हरपुर महमदा पैक्स एवं प्रबंध समिति की बैठक सहकारिता भवन पर किसानों के साथ हुई. अध्यक्षता कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की. इसमें किसानहित में कई अहम फैसले किये गये. महत्वपूर्ण एजेंडों को सर्व सम्मति से पारित किया गया. जिसमें मुख्य रुप से नवनिर्मित पंचायत सचिवाल […]
/रपूसा, प्रतिनिधि : प्रखंड के हरपुर महमदा पैक्स एवं प्रबंध समिति की बैठक सहकारिता भवन पर किसानों के साथ हुई. अध्यक्षता कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की. इसमें किसानहित में कई अहम फैसले किये गये. महत्वपूर्ण एजेंडों को सर्व सम्मति से पारित किया गया. जिसमें मुख्य रुप से नवनिर्मित पंचायत सचिवाल से सटे सरकारी जमीन में राइस मील सहित गोदाम बनवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. किसानों को सस्ते दर पर खाद व बीज के अलावा जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस पूर्व से निर्गत है इसलिए खाद्यान्न एवं किरासन सरकारी दर पर लोगों को मुहैया कराने का निर्णय लिया गया. हरपुर महमदा के जर्जर सहकारिता भवन की मरम्मति एवं चाहरदिवारी निर्माण को लेकर प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया. पूर्व से नियुक्त प्रबंधक नवीन कुमार भगत को दो बैठक में अनुपस्थिति को लेकर पैक्स कार्य बाधित करने को ेकर पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर महेश्वर पाठक, नागेंद्र महतो, युगल किशोर पंडित, राजेंद्र महतो, विनोद कुमार, रिंकी कुमारी, रंजीत कुमार झा, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार, शिवशंकर चौधरी, अशोक कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










