गृहरक्षक का आंदोलन स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. जिले के गृहरक्षकों की सोमवार से शुरू हो रही आंदोलन सरकार से वार्ता होने के कारण स्थगित कर दी गयी है. इस बाबत जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि वार्ता चल रही है. इसलिये 14 मई तक आंदोलन स्थगित की गयी है. अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 15 मई से सभी गृृहरक्षक […]
समस्तीपुर. जिले के गृहरक्षकों की सोमवार से शुरू हो रही आंदोलन सरकार से वार्ता होने के कारण स्थगित कर दी गयी है. इस बाबत जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि वार्ता चल रही है. इसलिये 14 मई तक आंदोलन स्थगित की गयी है. अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 15 मई से सभी गृृहरक्षक अपने राइफल को जमा कर देंगे. इसके साथ ही 20 मई को जिला में चक्का जाम किया जायेगा. 21 मई को जेल भरो आंदोलन की जायेगी. बताते चलें कि जिले के सभी गृहरक्षक सोमवार से पांच सूत्री मांगों को लेकर राइफल व गोली जमा कर आंदोलन की शुरुआत करने वाले थे. लेकिन अब इस पर विराम लग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










