तीन माह बाद लौटे बालक ने कहा : हुआ था अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

तीन माह बाद लौट अपहृत बालकमोरवा. हलई ओपी के कौवा गांव से तीन महीने पहले अचाानक गायब हुआ बालक सकुशल वापस लौट आया है. पुलिस एवं परिजन केा उसने बताया कि कुछ लोग उसे आंख बांधकर कहीं ले गये थे. उसके आने से परिजनों ने राहत की सांस लिया है. बता दें कि कौवा निवासी […]

विज्ञापन

तीन माह बाद लौट अपहृत बालकमोरवा. हलई ओपी के कौवा गांव से तीन महीने पहले अचाानक गायब हुआ बालक सकुशल वापस लौट आया है. पुलिस एवं परिजन केा उसने बताया कि कुछ लोग उसे आंख बांधकर कहीं ले गये थे. उसके आने से परिजनों ने राहत की सांस लिया है. बता दें कि कौवा निवासी राम नरेश साह का आठ वर्षीय पुत्र पंकज कुमार 14 फरवरी को शौच जाने के क्रम में अचानक गायब हो गया था. बेहाल परिजन ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराकर खोजबीन जारी रखी. सात मई को अचानक उसके परिवार वाले को सूचना मिली की उसका बच्चा छपरा के बाल गृह में है. जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेने पहुंचे और बच्चा को सकुशल ले आये. यहां आकर बच्चा ने जो जानकारी दी वह बेहद चौंकाने वाला है. उसने बताया कि विद्यालय से लौटने के बाद वह शौच के लिये गया. शौच के क्रम में ही किसी ने उसकी आंखें को बांध दी. मुंह पर टेप साटकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गये. वह दो आदमी से था और उसे पटोरी स्टेशन ले जाकर रात में एक ट्रेन में ढकेल दिया. चोट के कारण उसका चेहरा जख्मी हो गया. वह बताता है कि उसे सीवान स्टेशन पर पुलिस ने उतारा. बिस्कुट खाने को दिया. उसके बाद उसें बालगृह छपरा भेज दिया. जहां से परिजन उसे बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन