मिट गया बालेश्वर के वंश का चिराग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. बोचहा बालू पर के निवासी बालेश्वर पासवान के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र नीतीश पासवान की मौत के बाद संपूर्ण बोचहा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. वहीं बालेश्वर की मानो कमर ही टूट चुकी है. लोगों ने बताया कि उसे काफी मन्नतें के बाद संतान रत्न की प्राप्ति हुई जो मात्र बारह वर्ष […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. बोचहा बालू पर के निवासी बालेश्वर पासवान के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र नीतीश पासवान की मौत के बाद संपूर्ण बोचहा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. वहीं बालेश्वर की मानो कमर ही टूट चुकी है. लोगों ने बताया कि उसे काफी मन्नतें के बाद संतान रत्न की प्राप्ति हुई जो मात्र बारह वर्ष उसे सुख देने के बाद ही उसे अलविदा कह दिया. उसकी मौत हो जाने से एक ही संतान पर बंध्याकरण करा लेने वाले बालेश्वर की वंश रेखा ही समाप्त हो गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक नीतीश अपने मौसा के यहां शादी में शामिल होने के लिए वैशाली जिले के चेचर गांव में गया था. वहीं उसकी मौत तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आ जाने से हो गयी. पुलिस की प्रक्रिया से गुजरने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार वैशाली के चेचर गांव में ही कर दिया. और बुझे मन से अपने गांव बोचहा बालू लौट आये. अपने पुत्र के असामयिक निधन हो जाने से पिता बालेश्वर रह-रहकर चीख उठता है वहीं उसकी पत्नी के रोने से बुरा हाल हो चुका है. रविवार की सुबह शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह, लोजपा नेता संजीव कुमार सिंह बोचहा गांव पहुंचकर पीडि़त परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौतमोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने जाने से एक युवक की मौत हो गयी. 24 वर्षीय युवक सतीष, रामनारायण चौधरी का पुत्र था जो स्वयं ड्राइव करके ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. अचानक ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से वह पलट गया जिसमें उसकी मौत तत्क्षण हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन