नियोजित शिक्षक ने संघ से तोड़ा नाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. मांग को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने हड़ताल दौरान ही शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से नाता तोड़ लिया है़ शनिवार को बीआरसी भवन परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया़ इसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार दास ने की़ जानकारी देते हुए हड़ताली शिक्षकों ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. मांग को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने हड़ताल दौरान ही शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से नाता तोड़ लिया है़ शनिवार को बीआरसी भवन परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया़ इसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार दास ने की़ जानकारी देते हुए हड़ताली शिक्षकों ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के पद धारकों ने नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा किया है़ बीच रास्ते में अपने साथी को छोड़ उन्होंने मझधार में डूबोने की साजिश की है़ नियोजित शिक्षक अपने हक की लड़ाई को अंजाम देकर ही दम लेंगे़ बताया कि इनके व्यवहार के कारण सबों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता से प्रखंड इकाई को अपना इस्तीफा सौंप दिया है़ इसमें उप सचिव रवि शंकर प्रसाद, दिनेश कुमार दास, साधना रजक, मनोज कुमार, संतोष कुमार तरुण, अरुण कुमार पंडित, शोभा कुमारी, अवध किशोर दास, प्रेमनाथ शर्मा सहित एक सौ से अधिक ने इस्तीफा दिया है़ प्रखंड में कुल नियोजित शिक्षकों की संख्या चार सौ बाइस है़ इस्तीफा देने वालों में सभी शामिल हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन