जिला कमेटी का हुआ विस्तारीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन परिसर में शनिवार को टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसमें संगठन के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. जिलाध्यक्ष रोशन कुमार झा ने सर्व सम्मति से शिक्षकों की हड़ताल को वेतनमान की आधिकारिक घोषणा होने तक जारी रखने का फैसला किया गया. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन परिसर में शनिवार को टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसमें संगठन के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. जिलाध्यक्ष रोशन कुमार झा ने सर्व सम्मति से शिक्षकों की हड़ताल को वेतनमान की आधिकारिक घोषणा होने तक जारी रखने का फैसला किया गया. साथ ही जिला कमेटी का विस्तार करते हुए अशोक कुमार साहु को महासचिव, डॉ अशोक कुमार को जिला संयोजक, विपुल कुमार चौधरी को जिला प्रवक्ता एवं प्रभात कुमार को संगठन के जिला सचिव पद के लिए चुने जाने की घोषणा की गयी. इस अवसर पर राज कुमारी, रामजीनिश कुमार, आरडी रोशन, राम बाबू सिंह, अविनाश कुमार, ललितेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार, पंकज झा, प्रशांत सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, परवेज आलम, जय प्रकाश भगत, रवि कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश पांडेय, राज शंकर सहनी, शशिभूषण प्रसाद समेत कई अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संगठन के जिला सचिव कमला कांत राय ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन