घरेलू हिंसा में पीडि़ता को न्याय पर हुई कार्यशाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 5:03 PM
फोटो संख्या : 7विद्यापतिनगर. प्रखंड के विद्यापतिधाम में शुक्रवार को घरेलू हिंसा से पीडि़ता के लिये न्याय विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन डॉ लता ने किया़ महिला जागरण केंद्र के आयोजन में संपन्न कार्यशाला में उपस्थित महिला पुरुष को महिला संरक्षण अधिनियम 2005 को प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी […]
फोटो संख्या : 7विद्यापतिनगर. प्रखंड के विद्यापतिधाम में शुक्रवार को घरेलू हिंसा से पीडि़ता के लिये न्याय विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन डॉ लता ने किया़ महिला जागरण केंद्र के आयोजन में संपन्न कार्यशाला में उपस्थित महिला पुरुष को महिला संरक्षण अधिनियम 2005 को प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गयी़ कार्यशाला में महिलाओं ने घरेलू हिंसा के कारण व रोक थाम एवं इसे लेकर प्रशासनिक रवैया पर अपने विचार व्यक्त किये़ कई मामलों में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए महिलाओं ने उसके समाधान की मांग की़ कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी महिलाएं, एएनएम, आशा व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी महिलाएं, महिला पुरुष ग्राम प्रतिनिधि, ग्राम कचहरी एवं स्वयं सेवी संगठन के लोग शामिल हुए़ अतिथि वक्ताओं में सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार रुपेश, कुमूद, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, बबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, दिलीप गिरि, अनिता रानी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










