किसानों की तत्कालिक व दीर्घकालीन समस्याओं पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 4:03 PM
समस्तीपुर. किसानों एवं खेत मजदूरों के तत्कालिक एवं दीर्घकालीन समस्याओं पर चर्चा और उसके लिए संघर्ष पर विचार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के विभिनन वाम पार्टियों के किसान व खेत मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक शहर के बंगाली टोला स्थित भाकपा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता वैद्यनाथ ठाकुर ने की. इसमें सर्व सम्मति […]
समस्तीपुर. किसानों एवं खेत मजदूरों के तत्कालिक एवं दीर्घकालीन समस्याओं पर चर्चा और उसके लिए संघर्ष पर विचार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के विभिनन वाम पार्टियों के किसान व खेत मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक शहर के बंगाली टोला स्थित भाकपा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता वैद्यनाथ ठाकुर ने की. इसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एवं अन्य किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा. इसके साथ ही जिले में बढते भ्रष्टाचार, बिजली, पानी की समस्या, वासविहीनों को वास के लिए भूमि, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा एवं कब्जाधारी को पर्चा दिलाने समेत अन्य सवालों को लेकर आगामी 17 मई को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ परिसर में छह को संगठनों का कैडर कन्वेंशन एवं 25 मई को जिला समाहरणालय पर किसानों एवं मजदूरों का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में रामचंद्र महतो, अजय कुमार, अनिल प्रसाद, जीवछ पासवान, राम सागर पासवान, रामाश्रय महतो, उपेंद्र, रामयतन सिंह राजेश, उपेंद्र राय, राजीव राय, सुनील एवं निरंजन कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










