रंगदारी मांगने की दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 7:04 PM
विभूतिपुर- थाना क्षेत्र के बाजितपुर बम्बैया निवासी देवकांत चौधरी ने रंगदारी मांगने व 15 हजार रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी दिये जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उक्त गांव के राम एकबाल सहनी, राम कुमार सहनी, नन्हकी सहनी, राम किसुन सहनी, उषा देवी एवं संगमा चैता के केशेश्वर सहनी, राम […]
विभूतिपुर- थाना क्षेत्र के बाजितपुर बम्बैया निवासी देवकांत चौधरी ने रंगदारी मांगने व 15 हजार रुपये छीनने व जान से मारने की धमकी दिये जाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उक्त गांव के राम एकबाल सहनी, राम कुमार सहनी, नन्हकी सहनी, राम किसुन सहनी, उषा देवी एवं संगमा चैता के केशेश्वर सहनी, राम सगार सहनी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि चिकित्सकों के लिए शौचालय निर्माण का कार्य निजी जमीन में कराया जा रहा था. इसी को लेकर आरोपित आ धमके और पैसे की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










