शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे को सड़क पर उतरेगी रालोसपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. यह फैसला गुरुवार को पार्टी जिला कार्य समिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक किया गया. स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. यह फैसला गुरुवार को पार्टी जिला कार्य समिति एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक किया गया. स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. विगत एक महीने से शिक्षक अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार वार्ता नहीं कर रही है. सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया तो शिक्षकों के समर्थन में पार्टी सड़क पर उतरेगी. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों में री एडमिशन के नाम तो पुस्तक के नाम अभिभावकों का शोषण हो रहा है. इसी तरह निजी नर्सिंग होम में भी गरीब मरीजों का शोषण किया जाता है. सरकार इस पर अविलंब रोक लगाने की दिशा में कदम उठाये. अन्यथा पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर आंदोलन आरंभ करेगी. बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालू महतो, रामकरण चौधरी, विशेश्वर राय, अमरकांत मिश्र, पंकज सिंह, अंजनी कुमारी, उपेंद्र कुमार दास, दिलीप राज कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद सिंह, मुकेश मालाकार, गणेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, कमलेश कमल, अशोक कुमार, महेश साह, अरविंद कुशवाहा, नीलम देवी, डा. सुनील कुमार, देवनारायण सिंह, व्रजनंदन महतो, बुधन महतो, अशर्फी महतो, लक्ष्मी महतो, जामुन साह, मो. उस्मान, अनंत कुशवाहा, दिलीप कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन