सात घंटे तक यातायात किया ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 2:10 AM
विज्ञापन
ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित अवाबकरपुर गांव में पावर हाउस के समीप दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल की ठोकर से जख्मी बच्चों के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी रोड को लगभग सात घंटे जाम कर दिया. जाम के कारण समस्तीपुर-पटना मार्ग यातायात […]
विज्ञापन
ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित अवाबकरपुर गांव में पावर हाउस के समीप दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल की ठोकर से जख्मी बच्चों के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी रोड को लगभग सात घंटे जाम कर दिया. जाम के कारण समस्तीपुर-पटना मार्ग यातायात बाधित रहा. उक्त जाम में लंबी दूरी की बसें भी फंसी रही. यात्री गर्मी से परेशान दिखे.
आक्रोशित लोग पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जख्मी बच्चों के उचित इलाज के लिये दो लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले रविवार को घटना स्थल पर बाइक की ठोकर से गांव के रामचन्द्र दास की भांजी वीणा कुमारी (6) एवं भांजा मोनू कुमार (4) गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उसे इलाज के लिये ताजपुर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया था. ग्रामीण द्वारा बाइक को जब्त कर लिया गया था. बाइक चालक ने इलाज का खर्चा देने की बात कहकर जख्मी बच्चों को अस्पताल में देखने के बहाने फरार हो गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी परन्तु पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की.
अंत में ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन के सार्थक पहल व बंगरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान के द्वारा बाइक चालक पर उचित कार्रवाई कर घायल बच्चों के उचित इलाज कराने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया. पुलिस ने दोनों बच्चों को इलाज के लिये समस्तीपुर भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










