एचसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में नवादा विजयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के हेमनपुर गांव में एचसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बाबा जालेश्वर स्थान मैदान में मंगलवार को नवादा व चांदपुरा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजयुमो नेता राजकपूर सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया. इस अवसर पर खिलाडि़यों एवं क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने संबोधन में कहा कि […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के हेमनपुर गांव में एचसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बाबा जालेश्वर स्थान मैदान में मंगलवार को नवादा व चांदपुरा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजयुमो नेता राजकपूर सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया. इस अवसर पर खिलाडि़यों एवं क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने संबोधन में कहा कि खेल से एकजुटता की भावना विकसित होती है. टॉस नवादा की टीम जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में चंादपुरा की पूरी टीम 16 ओवर में महज 108 रन पर ऑल आउट हो गयी. नवादा के गेंदबाज चंदन ने 6 विकेट चटकाकर चांदपुरा के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर डाला. निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने के लिए जब नवादा की टीम मैदान में उतरी. तो शुरुआती झटके झेलने के बाद छह विकेट पर विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर ली. नवादा की टीम ने चार विकेट से चांदपुरा को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनायी. नवादा के चंदन को निर्णायकों द्वारा हलफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर महेश्वर सिंह, आकाष कुमार सोनी, नीरज कुमार, निखिल कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, राधवेन्द्र सिंह सहित कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन