मुखिया पर जानलेवा हमला का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 7:04 PM
विद्यापतिनगर. मंगलवार की रात मऊ धनेशपुर के मुखिया विवेकानंद सिंह पर अलग अलग कई टुकडि़यों में घात लगाये अपराधियांेे ने जान मारने के उद्देश्य से मुखिया को घेरने का प्रयास किया़ जैसे तैसे भाग मुखिया ने अपनी जान बचायी़ घटना के बाद मुखिया ने विद्यापतिनगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी़ तब पुलिस ने सुरक्षा […]
विद्यापतिनगर. मंगलवार की रात मऊ धनेशपुर के मुखिया विवेकानंद सिंह पर अलग अलग कई टुकडि़यों में घात लगाये अपराधियांेे ने जान मारने के उद्देश्य से मुखिया को घेरने का प्रयास किया़ जैसे तैसे भाग मुखिया ने अपनी जान बचायी़ घटना के बाद मुखिया ने विद्यापतिनगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी़ तब पुलिस ने सुरक्षा प्रदान कर मुखिया को उनके घर तक पहुंचाया़ विवेकानंद सिंह अचानक बहनोई की तबीयत खराब होने की खबर पर बाइक से दलसिंहसराय के एक निजी क्लिनिक जा रहे थे़ उस वक्त रात्रि के करीब 11 बज रहा था़ मुखिया के साथ उनकी पत्नी भी थी़ रास्ते में मध्यपुर मिर्जापुर पुलिया के पास पिस्तौल दिखा तीन युवक ने रोकने का इशारा किया़ नहीं रुकने पर आगे केवटा कोठी के निकट फिर दो की संख्या में पहले से मौजूद युवक ने उस पर पिस्टल तान दी़ किसी तरह जान बचाकर भाग रहे मुखिया का तब अपराधियों ने पीछा करना शुरू किया़ इसी वक्त सड़क पर एक बड़ी गाड़ी के आ जाने पर अपराधी कहीं दुबक गये़ मुखिया ने इसकी जानकारी विद्यापतिनगर पुलिस को दी़ तब जान बची़ विवेकानंद सिंह ने पुलिस को बताया कि सभी युवक आस पास के गांव के हैं, जो कई माह से सड़क पर लूट पाट किया करते हैं़ घटना की रात सभी अलग अलग बाइक से थे़ एक बाइक लाल रंग का था़ घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस को दर्ज करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










