अगलगी में चार घर जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

मोहनपुर. थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार के अपराह्न करीब दो बजे खाना बनाने के बाद अमरजीत महतो के चूल्हे की चिनगारी से भड़की आग से चार घर बुरी तरह से जलकर राख हो गये. इस अगलगी में दशरथ महतो, रामवरण महतो, अमरजीत महतो तथा बैजू महतो को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. इन […]

विज्ञापन

मोहनपुर. थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मंगलवार के अपराह्न करीब दो बजे खाना बनाने के बाद अमरजीत महतो के चूल्हे की चिनगारी से भड़की आग से चार घर बुरी तरह से जलकर राख हो गये. इस अगलगी में दशरथ महतो, रामवरण महतो, अमरजीत महतो तथा बैजू महतो को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. इन घरों में रखे खाने की वस्तुए, कपड़े, अनाज, जेबरात, मोबाइल नकदी रूपये सहित अन्य सामान प्रत्यक्षदर्शियों के सामने धू-धू कर जल गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि अगलगी के शिकार इन परिवारों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. पीडि़त परिवारों ने जानकारी दी कि इस घटना में हजारों की सम्पति नष्ट हो गयी हैं. ये सभी पीडि़त परिवार मजदूरी करते हैं. अगलगी की घटना की सूचना दमकल कर्मियों को किसी ने देने की कोशिश की लेकिन दूरभाष संपर्क स्थापित नहीं हो सका. शायद समय पर दमकल कर्मी पहुंच पाते तो भारी नुकसान होने से बचा जा सकता था. घटना के बाद भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह पीडि़त परिवारों से मिले और सरकार से इस घटना से पीडि़त परिवार के लिए समुचित मुआवजा की मांग की. घटना की खबर अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिन्हा को प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि पीडि़त परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है. सरकारी नियमानुसार प्रत्येक पीडि़त परिवार को 42 सौ रुपये अनुग्रह राशि दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन