2923 किसानों को मिलेगा फसल क्षति का मुआवजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 5:04 PM
मोहनपुर. प्रखंड के ग्यारह पंचायत में बारिश एवं आधी से हुई फसल की क्षति के लिए किसानों को सरकार की ओर से अब मुआवजा मिलना शुरू हो गया है. बीएओ अभिमन्यू कुमार ने बताया कि प्रखंड की कुल ग्यारह पंचायतों में तेरह सौ पैतालिस हेक्टेयर में फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया था. इनके लिए […]
मोहनपुर. प्रखंड के ग्यारह पंचायत में बारिश एवं आधी से हुई फसल की क्षति के लिए किसानों को सरकार की ओर से अब मुआवजा मिलना शुरू हो गया है. बीएओ अभिमन्यू कुमार ने बताया कि प्रखंड की कुल ग्यारह पंचायतों में तेरह सौ पैतालिस हेक्टेयर में फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया था. इनके लिए कुल 2923 किसानों के ऑनलाइन नाम डाल दिये गये हैं. प्रथम चरण में जलालपुर, माधोपुर सरारी, मोहनपुर और बघड़ा पंचायत में उन किसानों को खाते पर पैसा भेजा जा रहा है. जो किसान अपने बैंक पासबुक, वोटर आई कार्ड और जमीन की रसीद जमा करा चुके हैं. इन किसानों के बीच कुल चौवन लाख बीस हजार रुपये बांटे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










