डूबने से दो बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 6:03 PM
मोरवा व चकमेहसी में हुई घटना कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में रविवार की शाम स्नान करने गये सात साल की बच्चे की मौत नदी मे डूबने से हो गयी. सोमवार की सुबह बिरौली पुल के पास बालक के शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सोमनाहा गांव निवासी भाग्यनारायण राम का पुत्र […]
मोरवा व चकमेहसी में हुई घटना कल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में रविवार की शाम स्नान करने गये सात साल की बच्चे की मौत नदी मे डूबने से हो गयी. सोमवार की सुबह बिरौली पुल के पास बालक के शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सोमनाहा गांव निवासी भाग्यनारायण राम का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है. वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध बता रहे हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष एकबाल अहमद खान ने बताया कि बालक के मौत की सूचना मिली है. परिजनों द्वारा जैसा आवेदन दिया जायेगा. उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी. मोरवा प्रतिनिधि के अनुसार, हलई ओपी के सारंगपुर पूर्वी पंचायत में एक बच्चे की मौत पोखरे में डूबने से हो गयी. मृतक की पहचान रामप्रसाद सादा के बारह वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि बालक अपने कुछ साथी के साथ पोखरे के किनारे खेल रहा था. खेलने के क्रम में वह अचानक पानी में गिर गया. काफी देर बाद लोगों ने लाश को पानी में तैरते पाया. ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










